अपनी पुरानी नीतियों के अनुरूप मोदी सरकार ने रेल किराये-भाडे में बढोत्तरी कर बजट से पहले ही आम जनता के सिर पर बढ़ाया बोझः- लालचन्द शर्मा

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने रेल किराया भाड़ा बढाये जाने पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपनी पुरानी नीतियों के अनुरूप बजट से पहले ही जनता के सिर का बोझ बढ़ाने की नीति पर काम करते हुए आज रेल किराये भाडे की दरों में वृद्धि कर महंगाई से दबी जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पहले प्लेट फार्म के टिकट को कई गुना बढ़ाकर रेल से यात्रा करने वालों को स्टेशन तक छोड़ने वालों की जेब काटने का काम किया और अब रेल संचालन से लेकर कर्मचारियों के बढे हुए वेतन के नाम पर आम जनता का सोषण करने का काम मोदी सरकार कर रही है।

12000 ट्रेनों के संचालन की बात करने वाली सरकार ने बंदे भारत के नाम पर पूर्व में चल रही सभी ट्रेनों की स्थिति दयनीय कर दी है। सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है तथा आम आदमी को भेड बकरियों की तरह ट्वाइलेट के दरवाजे पर बैठ कर यात्रा करनी पड़ रही है। मोदी सरकार के राज में रेल दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती गई परन्तु रेल मंत्री द्वारा कभी भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली गई तथा भाजपा नेताओं द्वारा दुर्घटनाओं पर अनर्गल बयानबाजी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *