भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक महेश पांडे ने एमडीडीए उपाध्यक्ष श्रीमान वंशीधर तिवारी जी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने आईएसबीटी की अव्यवस्थाओं और यातायात की गंभीर समस्याओं पर चर्चा की।
महेश पांडे ने बताया कि क्लेमेनटाउन, मोहब्बेवाला, सुभाष नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, टर्नर रोड के हजारों लोग, तथा दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटक आईएसबीटी की वजह से होने वाली अव्यवस्थाओं से परेशान हैं। उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष से अनुरोध किया कि आईएसबीटी को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जाए या सर्विस लेन सड़क को चौड़ा किया जाए, आई एस बी टी की बदहाली से लोगों में काफी रोष है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वे इसके लिए भूमि चिन्हित कर रहे हैं और जल्द ही आईएसबीटी को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर पार्षद सतीश कश्यप भी साथ थे।