आईटीएफए (इंडो तिब्बतन फ्रेंडशिप एसोसिएशन) के आयोजन में उत्तराखंड के कलाकारों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र,गोर्खाली सुधार सभा देहरादून उत्तराखण्ड के कलाकारों ने ITFA (INDO TIBETAN FRIENDSHIP ASSOCIATION) मैक्लोडगंज धर्मशाला हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित –29वेँ हिमालयन फैस्टिवल 2025(10–11दिसम्बर 2025)” में उत्तराखण्ड राज्य कीओर से गोर्खाली लोकनृत्यो की प्रस्तुतियां दी ।गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र की अध्यक्षा प्रभा शाह ने अवगत कराया कि इस दो दिवसीय इस महोत्सव में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आये हुए लोक कलाकार अपने अपने लोकनृत्यो की प्रस्तुतियां देकर अपनी कला को दर्शाते हैं। यह फैस्टिवल तिब्बती महान गुरू दलाई लामा जी के नोबल पुरस्कार को समर्पित उत्तर भारत का एकमात्र आयोजन होता है जिसमें तिब्बती समुदाय भी बढ़ चढ़ कर अपनी लोककला का प्रदर्शन व सहयोग करते हैं ।

यह फैस्टिवल उत्तर भारतीय और तिब्बती लोककलाओं, एवं हिमाचली संस्कृति और लोकनृत्यो के प्रदर्शन, संरक्षण एवं संवर्धन का अनुपम मंच प्रदान हेतु ITFA हिमाचल प्रदेश का सराहनीय प्रयास है ।भारतीय एवं तिब्बती भाईचारे का संदेश भी दिया गया।गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र विगत चार वर्षों से लगातार इस आयोजन में विशेष आमंत्रित रहा है ।उत्तराखण्ड के कलाकारों ने अपनी गोर्खाली लोकनृत्यो की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभीको मंत्रमुग्ध किया और तालियां बटोरी ।

आज दिनांक 13 दिसम्बर 2025 ,टीम की देहरादून वापसी पर गोर्खाली सुधार के अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा जी ने समस्त टीम—-प्रभा शाह, रमा थापा, नंदिनी शर्मा, अनुष्का गुरूंग, पूनम थापा, आदित्य राना, कृष्णा लामा, सिद्धार्थ गुरूंग को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, सचिव मधुसूदन शर्मा, कर्नल सी .बी. थापा, कै. आर .एस. थापा, कै. वाई .बी. थापा, एवं समस्त शाखा अध्यक्ष उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *