उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ की प्रदेश बैठक संपन्न, पहाड़ी-मैदानी एकता पर जोर, कई प्रस्ताव पारित व नए पदाधिकारियों की घोषणा

भारतीय सर्व समाज महासंघ के मुख्य पदाधिकारी एवं उत्तराखंड के विभिन्न प्रदेश के अध्यक्षों की बैठक आज दिनांक 27 जनवरी 26 को संस्था के प्रदेश कार्यालय इंदिरापुरम में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर कृपाल सिंह एवं संचालन महामंत्री पवन शर्मा के द्वारा किया गया आज की सभा के मुख्य अतिथि बसपा के वरिष्ठ विधायक शहजाद अहमद रहे वह विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया जी रहे सभा में सर्वप्रथम रामकुमार वालिया जी को किसान उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत सारी बधाइयां दी गई तथा प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री जी का आभार प्रकट किया गया सभा को संबोधित करते हुए विधायक शहजाद अहमद ने कहा कि रामकुमार वालिया जी के नेतृत्व में किसान उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड विकास की राह पर अग्रसर है उन्होंने कहा उत्तराखंड में सर्व समाज की एकता बहुत जरूरी है और उन्होंने सर्व समाज संस्था से पहाड़ी और मैदानी एकता पर बोल दिया उन्होंने कहा कि मेरा पूरा समर्थन सदैव सर्व समाज के साथ रहेगा संस्था के अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने बताया कि आज संस्था के पूरे देश में 5 लाख और उत्तराखंड में 25 हजार से अधिक सदस्य हैं रामकुमार वालियां ने बताया निष्क्रिय लोगों को पद से मुक्त करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की जा रही है कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली पूर्व राज्य मंत्री एवं ईसाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष फादर एम दयाल कश्यप समाज के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह कश्यप सैनी समाज के नेता करम सिंह सैनी कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव त्यागी समाज के उपाध्यक्ष अनिल त्यागी जी जाट समाज से चौधरी अशोक मलिक ब्राह्मण समाज के सुबोध शर्मा सुधा शर्मा नीरज कौशिक लोधी समाज से अशोक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय सर्व समाज महासंघ एक भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है राष्ट्रीय स्तरीय महा संस्था और NGOहै जिसका मुख्य कार्य भारत के सर्व समाज का विकास एवं उत्थान करना है संस्था के पूरे देश में 5 लाख से ज्यादा सदस्य और अकेले उत्तराखंड में 25000 सदस्य मौजूद हैं संस्था की उत्तराखंड प्रदेश इकाई में कुछ पदाधिकारी की नियुक्तियां की जाती है जो अवतनिक रूप से कार्य करेंगे तथा इनकी कार्य अवधि 27 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2028 तक रहेगी और क्या है वह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावित रहेगी इंजीनियर कृपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डीएस नेगी प्रदेश महामंत्री मनोज चौहान प्रदेश महामंत्री पवन शर्मा प्रदेश महामंत्री प्रदेश कार्यालय अनिल त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री सुधा शर्मा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष कुंवर सिंह प्रदेश महामंत्री पृथ्वी सिंह प्रदेश सचिव राम सिंह कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार कार्यकारी अध्यक्ष महानगर विवेक और बंटी देहरादून महामंत्री श्रीमती मंजू मौर्य महिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा मंत्री महानगर अशोक मलिक मंत्री महानगर बनाए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *