कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ने प्रीतम सिंह के जन्मदिन पर कैंट विधानसभा में किया कंबल वितरण

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष में KL Foundation के तत्वाधान में कैंट विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान लालचंद शर्मा ने कहा कि “प्रीतम सिंह सदैव सेवा भाव और जनसंपर्क को राजनीति की नींव मानते हैं। उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।”

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की खुलकर प्रशंसा की।

कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, पार्षद कोमल वोहरा, विपुल नौटियाल पुनीत कुमार लकी राणा, राहुल प्रताप लकी, संजय कुमार , अंकित कुमार , सुरेंद्र थपलियाल,सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *