कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद कांवली शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में भारती पांडे पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद कांवली शाखा के द्वी वार्षिक चुनाव में पर्यवेक्षक श्री हरीसिंह बिष्ट तथा भगवान सिंह रावत जी तथा पूर्व अध्यक्षों श्री गोविन्द पाण्डेय व श्री शोभन सिंह ठठोला जी की उपस्थिति में एक बार पुनः भारती पांडे अध्यक्ष और प्रेमलता बिष्ट सचिव तथा संतोष जोशी को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया.प्रेमलता बिष्ट ने द्वीवार्षिक रिपोर्ट पढी.सौहार्द पूर्ण वातावरण में इनको भी चुना गया -वरिष्ठ उपाध्यक्ष दया बिष्ट तथा श्री चन्द्र किशोर पंत, उपाध्यक्ष उमा कोठारी, सहसचिव किरन जोशी, प्रचार प्रसार सचिव रमेश भण्डारी, सहसचिव आशा जोशी, संगठन सचिव जगमोहन सिंह बिष्ट, सहसंगठन सचिव तारा कोरंगा, सांस्कृतिक सचिव हरीश महरा, कमला जोशी. लेखा परीक्षक भुपेंद्र सिंह डसीला, कानूनी सलाहकार पुष्पा पंत,को सर्वसम्मति से चयन किया गया.

अन्य कार्यकारिणी सदस्य प्रीति खेतवाल, डॉ ललिता लोहनी, दीपक पाण्डेय, मीनाक्षी लोहनी, रमेश पाण्डेय कांवली शाखा सदस्य उपस्थित रहे.अंत में अध्यक्ष भारती पाण्डे ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कुछ नये कार्यक्रमों की घोषणा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *