कौलागढ़ के शांति विहार में ₹69 लाख की सीवर लाइन परियोजना का शिलान्यास, विधायक सविता कपूर ने किया कार्यारंभ

कौलागढ़ क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 31, शांति विहार में पेयजल विभाग द्वारा ₹69 लाख की लागत से विभिन्न स्थानों पर 1100 मीटर सीवर लाइन निर्माण कार्य का माननीय विधायक देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर पेयजल विभाग एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में जहां-जहां पेयजल एवं सीवर संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

माननीय विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है। इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कार्यक्रम में पेयजल विभाग से श्री राम कुमार जी (सहायक अभियंता) एवं शिवानी जी (कनिष्ठ अभियंता) उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्र से श्री भारतीय पांडे जी, श्री राजेश शर्मा जी, श्री नर बहादुर थापा, श्रीमती समिधा गुरूंग, श्रीमती रीता विशाल, श्री आर.के. तमांग, श्री वी.के. नौटियाल एवं श्री गुरमिंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *