ज्ञान इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन में स्व. जगदीश प्रसाद रतूड़ी जी की पुण्य स्मृति में भव्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

ज्ञान इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्रबंध निदेशक श्री मनीष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद रतूड़ी जी की पुण्य स्मृति में एक भव्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बसेरा फार्म हाउस में किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ड्राइंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेखा नेगी जी श्री राजेंद्र बसेरा, श्री नरेश निहाल, राहुल नेगी तथा डॉ. हेमंत उपाध्याय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रेखा नेगी जी द्वारा सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

समापन अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री मनीष कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद रतूड़ी जी की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम उनके मूल्यों और शिक्षा के प्रति समर्पण को समर्पित है।
समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह, जोश और धूमधाम के साथ भाग लिया, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *