देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं की बैठक, सरकार की विफलताओं पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के आवास पर कांग्रेस नेता त्रिलोक सजवाण महेश जोशी एवं सतेंद्र पंवार ने उनके निवास पर भेंट की जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा एवं पार्टी की रणनीति पर चर्चा की । इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर जनता से सीधा संवाद किया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। विकास कार्य अवरुद्ध है। प्रदेश सरकारआकंठ भ्रष्टाचार डूबी हुई है। बेरोजगारी चरम पर है। पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।महंगाई चरम पर है। महंगाई चरम पर है।

महिलाओं के प्रति लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही है।प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक सजवाण ने कहा कि गणेश गोदियाल के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस में ऊर्जा आई है।वो लगातार जनहित के मुद्दे उठाते रहते हैं। जन हित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार संघर्ष करती आई है। प्रदेश की धामी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। रायपुर विधानसभा में दीप नगर में पुल निर्माण को लेकर विधायकों के मतभेद सामने आए हैं जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि विकास को लेकर सरकार की कोई सोच नहीं है।कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर घर घर जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *