उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुल मोहम्मद के नेतृत्व में 18 धर्मपुर विधानसभा के बंजारावाला कारगी, चांचक चौक ,मुस्लिम बस्ती ,देहरादून में बदहाल पड़ी सड़कों की हालत देखकर जो सालों से बुरी स्थित में है आज मौक़े पर बदहाल सड़कों का UUSDA विभाग के अधिकारियों को बुलाकर निरीक्षण करवाया ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गुल मोहम्मद ने कहा आज ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार दोहरा रूख़ अपना कर आमजन को बदहाल सड़कों में रहने को मजबूर कर रही है। क्षेत्र वासियों का ये मुख्य सड़क मार्ग है जो हरिद्वार बाई पास बंजारावाला कलैमन्टाउन और दुधली मार्ग को अपने साथ जोड़े हुए है । मुख्य मार्ग होने के कारण यहां आये दिन कोई न कोई घटना गठित होती रहती है। महिलाओं बुजुर्गों और स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी मजबूरन कीचड़ व टूटी सड़कों में चलने को मजबूर होना पड रहा है और तो और रात बे रात को इस मुख्य मार्ग पर दुख तकलीफ़ में गाड़ी निकालना ऐसा है जैसे रेत में सुई ढूँढना जैसा इन सभी सड़कों का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि आमजन और क्षेत्र वासियों को रास्ते पर आने जाने में कोई परेशानी न हो ।
मौक़े पर अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया जनवरी माह में सभी सड़कों का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा इस अवसर पर मुख्य रूप से मौक़े पर उपस्थित
कार्यकारी अभियंता (Executive Engineer)
सहायक अभियंता (Assistant Engineer)
कनिष्ठ अभियंता (Junior
वाजीद,सतीश,सादिक़ , अली नवाज , कबीर,सुनील,कैफ़ ,जाहिद,सहित
दिनेश पाल, आसिफ, मास्टर, नसरूद्दीन, आस मोहम्मद, ज़ीशान, अज़ीम, अरशद,नाजीर, माजीद, आदि लोग उपस्थित थे
सादर,
गुल मोहम्मद, प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी