जैसा कि आप सबको विदित है की दिनांक 21.12.2025 को आपके व्यापार संघ के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव की घोषणा की गई थी। अध्यक्ष पद हेतु चल रही चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत हमारे वर्तमान कार्यरत अध्यक्ष श्री डी डी अरोड़ा जी द्वारा जो नामांकन दाखिल किया गया था, उनके विरोध में कोई भी अन्य उम्मीदवार का नामांकन चुनाव पत्र अधिकारियों को प्राप्त नहीं हुआ, चल रही प्रक्रिया अनुरूप आज नामांकन जांच के उपरांत चुनाव अधिकारियों ने श्री डी डी अरोड़ा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित/विजय घोषित किया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री डी डी अरोड़ा जी को अनेको अनेक बधाई एवं शुभकामनाएं तथा आप सभी को भी बहुत-बहुत बधाई।