नालसा के निर्देशन में देहरादून में नशा मुक्ति पर जागरूकता शिविर व रैली का आयोजन

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश अनुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर जो की बाल भवन रायपुर रोड देहरादून में चल रहा है में एक जागरूकता शिविर नशा मुक्ति विषय पर आयोजन किया गया शिविर मुख्य वक्ता के रूप में ए एन टी एफ की उपनिरीक्षक श्रीमती प्रेरणा चौधरी थी श्रीमती प्रेरणा चौधरी ने छात्राओ को नशीले पदार्थ के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभाव, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के लक्षण, अगर कोई बच्चा नशीले पदार्थ की लत में पड़ गया हो तो अभिभावकों को क्या करना चाहिए, विद्यार्थियों को क्या करना चाहिए, शिक्षकों का दायित्व आदि विषय पर छात्राओ को जागरूक किया प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत ने छात्रों का आह्वान किया कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए तभी उनका भविष्य एवं हमारे देश का भविष्य उज्जवल होगा.

इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क सेवाओं के बारे में जानकारी दी। तथा नालशा टोल फ्री नंबर 15100 से मिलने वाले निशुल्क सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। शिविर के अंत में छात्राओं द्वारा क्षेत्र में नशा मुक्ति के ऊपर एक जागरूकता रैली भी निकाली इस रैली में एएनटीएफ से श्रीमती प्रेरणा चौधरी, श्री मोहित राठी प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती दीप्ति एवं श्रीमती दोनू के साथ-साथ 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *