नित्यानंद स्वामी जयंती पर गोष्ठी आयोजित, राज्य निर्माण में उनके योगदान और आदर्शों को किया गया स्मरण

उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी की जन्मदिवस पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामगोपाल के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी में मौजूद लोगों ने नित्यानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करें रामगोपाल ने प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण के समय से किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि स्वामी जी एक सहृदय, बहु-प्रतिभाशाली और मधुर भाषी व्यक्तित्व थे। उनकी साधारणता और धैर्य उनका मजबूत पक्ष था। उन्होंने सकारात्मक राजनीति और शुचिता के साथ विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ईमानदारी और निष्ठा के साथ किया गया कार्य समाज और राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकता है। उन्होंने स्वामी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए सभी से नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता को अपनाने का संकल्प लेने की अपील की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता राजकुमार तिवारी,नितिन जैन, सुनील, बृजेश शर्मा, ज्योत्सना शर्मा,विनायक, वीरेंद्र कुमार गोयल, गीतिका शर्मा, कुलभूषण, रवि गुप्ता, राजेश सिंघल, धन प्रकाश,आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *