नेशनल हेराल्ड मामला: ईडी की चार्जशीट पर अदालत ने संज्ञान लेने से किया इनकार, कांग्रेस नेताओं को राहत

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। विशेष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल मनी लॉन्ड्रिंग की चार्जशीट पर फिलहाल संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा ने कहा कि यह निर्णय सत्य, न्याय और संविधान की जीत है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला शुरू से ही राजनीतिक दुर्भावना और विपक्ष को दबाने की मंशा से प्रेरित था, जिसे अदालत ने आज स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन न्यायपालिका ने निष्पक्षता दिखाते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी सच्चाई और संविधान के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और आगे भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *