पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा नें गुरू नानक जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा एवं पूर्व विधायक श्री राजकुमार नें गुरू नानक जयंती के अवसर पर रेसकोर्स स्थित गुरूद्वारे में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस दौरान श्री लाल चंद शर्मा नें कहा कि गुरू नानक जी का जीवन समाज को एकता, सदभाव और शांति कायम करने के साथ मानवता की मूल सिद्धांतों, करूणा और न्याय की ओर ले जाता है। उनके उद्देश्यों को हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इससे समाज के बेहतर भविष्य का निर्माण होगा।

पूर्व विधायक श्री राजकुमार नें कहा कि यह प्रकाश पर्व हमें गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने तथा उनकी शिक्षाओं को जीवन में आचरण करने का मार्ग दिखाता है। उनकी शिक्षाओं में ‘इक ओंकार सत नाम’ का मूल मंत्र गहन प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। गुरू नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं समाज को एकता के सूत्र में संजोने का कार्य करने वाली हैं। उनकी शिक्षाओं पर गहराई से विचार करने पर जीवन का सार तत्व मिल जाता है। उन्होंने कहा कि हम सब इस पावन पर्व गुरु महाराज के बताए गए मार्ग और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

इस दौरान वीरेंद्र बिष्ट हिमांशु बिष्ट सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *