राष्ट्रीय युवा दिवस पर श्री रामकृष्ण आश्रम देहरादून में स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम आयोजित

स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) पर कार्यक्रम माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर ट्रस्ट टपकेश्वर महादेव देहरादून के सहयोग से श्री राम कृष्ण आश्रम किशनपुर राजपुर रोड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वामी विवेकानंद का माल्यार्पण किया गया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, श्री राम कृष्ण आश्रम के अध्यक्ष असीमातमानंदजी महाराज और योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी जी महाराज ने संयुक्त रूप में पांच बच्चों को जिन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया, दीप प्रज्वलन के साथ आश्रम में अध्ययनरत मलिन बस्तियों के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित कविताओं, गीतों और नाटकों की शानदार प्रस्तुति दी स्वामी असीमातमानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में नियमित संस्कारित जीवन जीने पर जोर दिया और स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर ट्रस्ट टपकेश्वर के संस्थापक योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी ने बच्चों का आह्वान किया उठो, जागो, अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक लगे रहो, सफलता के लिए निरंतरता जरूरी है, सफलता का शॉटकट नहीं है, योगाचार्य डा0 बिपिन जोशी और स्वामी अन्नपूर्णानंद जी महाराज और स्वामी स्वस्वरूपानंद जी महाराज ने 200 बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *