कैंट विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर से नववर्ष के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजकुमार तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए विधायक जी को पॉइन्सेटिया (Poinsettia) का पौधा भेंट किया।
माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पौधारोपण जैसी पहल समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। विधायक जी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।