विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शिवानी मिश्रा थपलियाल को भी सम्मानित किया गया, दोनों ही फौजी अधिकारी की पत्नियां हैं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब फौजी सरहदों पर देश के लिए जंग लड़ रहे होते हैं उस वक्त घर के मोर्चे पर उनकी पत्नियां बच्चे सास ससुर और घर का मोर्चा संभाल रही होती है, उनका योगदान भी कुछ कम नहीं, इसलिए उनका सम्मान भी जरूरी है।