श्रद्धा पूर्वक मनायी गई पोख महीने की संग्राद व साहिबज़ादा बाबा फतेह सिंह जी का जन्मदिन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में श्रद्धापूर्वक मनाई गई पोख महीने की संग्राद व साहिबज़ादा बाबा फतेह सिंह जी का जन्म दिवस ॥

प्रात: नितनेम के पश्चात हज़ूरी रागी भाई सतवंत सिंह जी ने आसा दी वार का शब्द “सो सतिगुरु पिआरा मेरै नालि है जिथै किथै मैनो लए छडाई” का गायन किया एवं गुरु घर के सेवक परिवार जी के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये l ज्ञानी शमशेर सिंह जी ने कहा कि जो जीव अपने अपने जीवन में प्रभु का नाम लेते है उनके मन में कभी भी पाँच विकारों का कोरा नहीं पड़ता ॥ मन में सदा प्रभु के दर्शन की इच्छा रहती है ॥
हजुरी रागी भाई सतवंत सिंह जी ने ‘’ओट तेरी जगजीवना मेरे ठाकुर अगम अगाद’’ का शब्द गायन किया गया।।
भाई शमशेर सिंह जी ने सरबत के भले के लिए अरदास की,गुरुद्वारा साहिब जी के अध्यक्ष सरदार गुरबख्श सिंह राजन जी व जरनल सेक्रेटरी सरदार गुलज़ार सिंह जी द्वारा पोख महीने व साहिबज़ादा बाबा फतेह सिंह जी के जन्मदिवस की संगतों को बधाई दी ।।

मंच का संचालन स.दविदर सिंह भसीन ने किया ॥ लंगर की सेवा हेतु श्रीमान तिलक राज कालरा जी,स.मनजीत सिंह जी, स.दविदर सिंह सहदेव जी को प्रबंधक कमेटी की और से सिरोपा भेंट किया गया ।कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरू का लंगर ग्रहण किया॥

इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह जी राजन अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी सरदार गुलज़ार सिंह जी,सरदार जगमिंदर सिंह छाबड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,सरदार चरणजीत सिंह उपाध्याय,सरदार मंजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह,सरदार अरविन्दर सिंह जी आदि उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *