श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर सिद्ध पीठ श्री सनातन धर्म मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन

सिद्ध पीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर में 34वां वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है इस उपलक्ष में 1 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया आज कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे श्रद्धालु भक्तों ने कथा श्रवण कर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान सुभाष माकिन जी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया महिला संकीर्तन मंडल की अध्यक्ष शिवानी भाटिया ने कथा व्यास जी को अंगवस्त्र ओढ़ा कर उनका सम्मान किया युवा मंडल श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान जतिन तलवार को उनके अतुलनीय सेवाओं के लिए मंदिर की ओर से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर अवतार कोल, फकीर चन्द, मनोज बहल, बलविंदर मैनी, रविंद्र माकिन, विक्की खन्ना, विनोद कुमार, राजेश भाटिया टोनी, हरीश कोहली, जगमोहन मल्होत्रा, अनिल कुमार भाटिया गुलशन कुमार , अर्जुन कोहली, दिव्या कोहली, महिला संकीर्तन मंडल से अनीता मैनी, पूनम माटा, पूनम सैनी,, गीता, मधु भाटिया, आदि ने अपनी सेवा प्रदान की मंदिर के पंडित जी भजन कृष्ण प्रसाद जी माधव उपाध्याय जी राजू उपाध्याय जी वी गणेश उपाध्याय जी ने प्रभु जी की आरती कर सबको आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *