स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ए.के. श्रीवास्तव ने एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं को स्पर्श गंगा दिवस के महत्व और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा सहित सभी नदियों की स्वच्छता और संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने करणपुर डीएल रोड पर “स्पर्श गंगा” के नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं डॉ. सचान, श्री रमाकांत श्रीवास्तव, एनसीसी अधिकारी सुधीर पोखरियाल, पीटीआई सुधीर घिल्डियाल, श्रीमती अंजू तिवारी, तृप्ता कुमार, रिबेका, शकुंतला सिंह, संगीता चौरसिया, अनम प्रियदर्शनी, अनामा बडोनी, मनोरमा नेगी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। छात्रों में गिरीश, सिद्धार्थ, मुस्कान, आरव, अंशुल, पूजा, आकाश यादव, नवमी, प्रियंका, नीरज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभाग किया।
कार्यक्रम के समापन पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बबीता सहोत्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्रों को मां गंगा सहित अपने आसपास की नदियों—रिस्पना एवं बिंदल—में कचरा न डालने तथा उन्हें स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।