हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दूसरी बैठक सम्पन्न

आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल सूर्य मंदिर छठ पार्क, ब्रह्मपुरी में आयोजक समिति की दूसरी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोजक समिति संयोजक एवं क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप ने की, जबकि समिति के संरक्षक आनंद सागर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने वाले वक्ताओं एवं संत-महात्माओं के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम के पश्चात आयोजित होने वाले विशाल सामुदायिक भोज की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पूरा कार्यक्रम समाज के सहयोग से सम्पन्न कराया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि हिन्दू सम्मेलन के अवसर पर समाज में संस्कारों, परंपराओं एवं संयुक्त परिवार की भावना को जीवित रखने वाले प्रेरणादायी व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में आनंद सागर, सतीश कश्यप, अनुराधा सिंह, देवी दयाल रावत, कौशलेंद्र सिंह, विवेक वर्मा, जसवीर सिंह, शिव प्रसाद नौटियाल, गौरव बुडाकोटी, वशिष्ठ बिरला, नाथीराम धीमान, शिवनारायण तिवारी, राजा राम, विजय महतो, रामकुमार मंडल, शिव शंकर राठौर, हिमांशु गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *