5वॉ खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स मार्च 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ मे होगा – महासचिव उत्तराखंड डॉ विरेन्द्र सिंह रावत

उत्तराखंड और प्रवासी उत्तराखंडी मास्टर्स 30 प्लस,40प्लस,50 प्लस, 60 प्लस 70 प्लस से अधिक उम्र के लिए 5वॉ खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन इस वर्ष चंडीगढ़ के सेक्टर 42 इंटरनेशनल स्टेडियम मे 20 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित होगा.

इसका आयोजन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव पूर्व हॉकी इंटरनेशनल खिलाडी श्री शैलेन्द्र सिंह ने उत्तराखंड के खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव पूर्व नेशनल फुटबाल खिलाडी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को पत्र प्रदान किया डॉ रावत ने बताया की चार साल से हमारे उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाडी राज्य के लिए फुटबाल, एथलेटिक्स, बेडमिंटन, टेबल टेनिस आदि खेलो मे 4 साल से गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक लेकर आ रहे है

जिसके कारण हमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, खेल मंत्री, खेल सचिव, समाजिक संस्था द्वारा समस्त टीम को स्वागत किया और सम्मानित किया डॉ रावत ने बताया की 15 फरवरी तक जो भी खिलाडी स्टेट प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहता है 9319895526 पर करे इस वर्ष भी हम अधिक से अधिक खिलाडी लेकर जायेंगे और फ्लेग ऑफ़ मुख्यमंत्री, खेल मंत्री जी द्वारा किया जायेगा
और इस वर्ष भी हम गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक राज्य के लिए लेकर आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *