स्व. हरबंस कपूर जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रद्धेय स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल सफारी लॉज, जीएमएस रोड, देहरादून में प्रातः 10 बजे से आरंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. हरबंस कपूर जी की स्मृति में समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्व. हरबंस कपूर जी के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन जनसेवा, सद्भाव और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर ट्रस्ट द्वारा निरंतर जनहित के कार्य किए जा रहे हैं।

आयोजकों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और मानवता की सेवा का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *