राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन देहरादून द्वारा आरोहण सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नीतू भंडारी ने जीवन प्रमाण पत्र दाखिल करने में होने वाली दिक्कतों के समाधान, साइबर क्राइम से सावधान रहने आदि विषयों पर पेंशनर्स की समस्याओं का उल्लेख करते हुए इनके समाधान के उपाय बताए। उन्होंने कहा कोषागार कार्मिक पेंशनर्स की हर समस्या के समाधान के लिए समर्पित हैं।संचालन संगठन अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह ने किया।समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स आरपी सिंह,बीपी प्याल, हरिश्चंद्र गुप्ता,चंद्र रमोला,दीपचंद शर्मा को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कोषाधिकारी की सराहनीय सेवाओं के लिए दीपचंद शर्मा तथा सुशील त्यागी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में सुशील त्यागी ने सभी पेंशनर्स से अनुरोध किया की वे सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सेवाओं और जनहितों के लिए भी अपने को समर्पित करे। उत्तराखंड सेवानिवृत कार्मिक समन्वय समिति के अध्यक्ष एस एस वल्दिया ने सभी पेंशनर्स संगठनों से पेंशनर्स की लंबित मांगों के समाधान हेतु शासन को दिए जाने वाले ज्ञापन के लिए 18 दिसंबर को परेड ग्राउंड निकट कनक चौक पर 11am पर पहुंचने का आह्वान किया।पेंशनर्स सचिवालय जाकर मुख्य सचिव को ज्ञापन देंगे। समारोह में सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर फोरम, पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन,उत्तराखंड सचिवालय सेवानिवृत्ति पेंशनर्स एसोसिएशन,उत्तराखंड सेवा निवृत कार्मिक समन्वय समिति आदि विभागों के पेंशनर संगठनों के पेंशनर्स भारी संख्या में शामिल हुए।
समारोह में दिनेश जोशी, नवीन नैथानी,ठाकुर शेर सिंह,जयपाल सिंह,इन्सारुल हक,एसके अग्रवाल,दीपचंद शर्मा,आरपी सिंह,ओम खत्री,महेंद्र सिंह तोमर,आनंद ध्यानी, दिनेश सुंदरियाल,भगवान सिंह रावत, हरिश्चंद्र कोठियाल, डॉक्टर हरिश्चंद्र गुप्ता, प्रमोद सैनी,पी के शुक्ला,आरसी गर्ग,राजकुमार अग्रवाल,एस के नेगी, एस एन नौटियालअनिल पैन्यूलीआरसी उनियाल,पीडी तैलंग,आरपी पंत,बृजराज सिंह,आर के कंबोज,आरएस राणा, एन एस चौहान,कुंवर सिंह,पीएस रावत, प्रदीप बिश्नोई,बीडी जोशी,एपी काला, एस सी शर्मा,जगदीश प्रसाद,देवीदास आदि शामिल हुए। प्रेषक सुशील त्यागी कॉर्डिनेटर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन देहरादून।