देहरादून नगर निगम में टेंडर निरस्तीकरण पर भाजपा पार्षदों का विरोध, महापौर से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल ने नगर निगम देहरादून पहुँचकर महापौर से मुलाकात की। इस दौरान विकास कार्यों से संबंधित टेंडर की सूची को निरस्त किए जाने की सूचना पर पार्षदों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई। भाजपा पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों की सूची को निरस्त न किया जाए, क्योंकि इससे शहर के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इस अवसर पर धर्मपुर विधायक भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर के विकास कार्य किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने चाहिए। नगर निगम में भाजपा का बोर्ड है और जनता ने भाजपा को विकास के उद्देश्य से ही चुना है। यदि किसी पार्षद के विकास कार्य सूची में छूट गए हैं, तो उनके लिए अलग से सूची तैयार कर कार्य स्वीकृत किए जाएँ। सभी पार्षद देहरादून शहर के समग्र विकास के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार हैं।

महापौर द्वारा नगर आयुक्त को फोन पर निर्देश दिए गए कि वर्तमान सूची में शामिल विकास कार्यों को तुरंत प्रारंभ कराया जाए तथा जिन पार्षदों के कार्य छूट गए हैं, उनसे नए प्रस्ताव लेकर उन्हें भी प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाए मेयर के इस निर्देश पर पार्षदों मेयर एव विधायक को पुष्प कुछ देकर धन्यवाद आभार जताया

इस बैठक में निम्नलिखित भाजपा पार्षदगण मौजूद रहे—
अमिता सिंह,
दर्शन लाल बिंजोला,
रमेश गौड़,
पुष्कर चौहान,
सतीश कश्यप,
रोहन चंदेल,
रजनी सोनू कुमार,
मंजू कौशिक,
सुधीर थापा,
दीपक नेगी,
गणेश बर्थवाल,
अंजली सिंघल,
भूपेंद्र कठैत,
संजय नोटियाल

मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *