धर्मपुर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार जी ने कहा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना हमारे लिए गौरव का विषय है. 80 और 90 के दशक में जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए काम किया वो हमारे लिये प्रेरणा के श्रोत है उनसे नयी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं का अनुशरण करना चाहिए.
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह चौहान ने बताया कि धर्मपुर विधानसभा के ऐसे 101 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के समकालीन पार्टी के लिए कार्य किया. कार्यक्रम को महानगर प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली ने कहा हम सब कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए जिससे हमारी पार्टी और मजबूत बने. और 27 में तीसरी बार सरकार बने. कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश वालिया. सुभाष चौहान. राम कुमार सिंहल. विनोद चौहान. नरेंद्र मित्तल. श्रीमती सीमा जोशी. श्रीमती लक्ष्मी गुसाई. श्रीमती सर्वेश थपलियाल. ईश्वर सिह नेगी. वीरेंद्र सजवाण. मनोहर लाल. सोहन लाल आदि 101 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर गजेंद्र चौहान. पवन कुमार. विकास कुमार. आदित्य चौहान. मुकेश कुमार. सविता चौहान आदि सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.