अंकिता भंडारी न्याय की मांग को लेकर कारगी चौक पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, निष्पक्ष सीबीआई जांच की उठी मांग

आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को श्याम 6:00 बजे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कारगी चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र हुए और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र में कैंडल मार्च किया कैंडल मार्च के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा की अंकिता को न्याय दिलाने की दिशा में एक व्रहत आंदोलन खड़ा हो चुका है अब सरकार की अनदेखी नहीं चलने वाली vip का नाम स्वयं भाजपा के पूर्व विधायक ले चुके हैं और सरकार को चाहिए कि इसकी निष्पक्ष सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के किसी सेटिंग न्यायाधीश से करवाई जाए अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक कांग्रेस कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं है.

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सती बब्बन ने कहा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाए जाने की दिशा में एक नया आयाम जुड़ चुका है जिस वीआईपी की बात की जा रही थी उसका नाम स्वयं भाजपा के ही पूर्व विधायक ले चुके हैं वे भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के प्रभारी है इसलिए सरकार को चाहिए उत्तराखंड की बेटी को न्याय मिल सके इसके लिए सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के किसी स्टिंग न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई की निष्पक्ष विधायक जांच कराई जाएइस अवसर पर पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने कहा की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही उत्तराखंड की बेटी के हत्यारे निकले इस प्रदेश की देव तुल्य जनता ने डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान युवाओं के उत्थान एवं क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को दी थी परंतु महिलाओं के सम्मान की दिशा में हमारे उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी हत्याकांड के असली दोषी आज भी सलाखों के बाहर घूम रहे हैं अब जबकि भाजपा की ही पूर्व विधायक द्वारा उनको नामित कर दिया गया है ऐसे में किसी भी कीमत पर अंकित की हत्यारी बाहर खुलेआम नहीं घूमने चाहिए यह मातृशक्ति का अपमान होगा l

इस अवसर पर पूर्व पार्षद रमेश कुमार मागू पार्षद इतात खान पार्षद मुकीम अहमद पार्षद अमित भंडारी नितिन रावत फैसल आनंद जगोड़ी,दीपक मधवाल हरेंद्र गोसाई सुरेंद्र थापा,सुरेंद्र रागड़, नवीन रमोला अमित दिग्विजय चौहान सुलेमानअली पूर्व पार्षद मोहन गुरँग सरस्वती सेन गीताकर की मनमाया कर की कांटा पौडवाल गिरीश चंद्र सुंदरियाल बीपी कल दिनेश घिलियाल हितेश चौहान वीरेंद्र पवार,राजू पवार,पुनीत नेगी,शकील मंसूरी कैलाश ठाकुर,गौतम वर्मा सलीम, नजीर खान सलीम शाह रामकिशन यादव लिंबाजी भूपेंद्र पवार आदि उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *