पी0एम0 श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजपुर रोड़, जनपद- देहरादून की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय केम्प का शुभारम्भ दिनांक 31-12-2025 से 06-01-2025 तक प्रस्तावित है इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री पंकज श्रीवास्तव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के कर कमलो द्वारा हुआ साथ ही बिशेष अथिति के रूप में श्री उमेश्वर सिंह रावत ( प्राविधिक कार्यकर्ता बिधिक सेवा प्राधिकरण/ यातायात मित्र परिवहन विभाग देहरादून) ने शिरकत की अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्य महोदया द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया मुख्य अतिथि श्री पंकज श्रीवास्तव जी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी उन्होंने स्वयं सेविकाओं को वाहन चलाने के नियम बताएं उन्होंने बताया कि वाहन में प्रयुक्त होने वाले कागज के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि छात्राओं को 18 साल से नीचे बिना ड्राइविंग लाइसेंस की गाड़ी नहीं चलानी चाहिए.
सड़क सुरक्षा के संबंध में कई कईप्रश्नभी छात्राओं से पूछे जिन जिन छात्राओं ने सही उत्तर दिया उन्हें पुरस्कृत भी किया गया जिसमें कुमारी जिज्ञासा,सृष्टि,मनीषा, सुहानी,कामिनी अन्य छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, विशेष अतिथि श्री उमेश्वर रावत जी ने भी सड़क सुरक्षा के बारे में बच्चों को बताया उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों की. अपेक्षा हमारे राज्य में एक्सीडेंट का प्रतिशत अधिक है. अंत में प्रधानाचार्य महोदय द्वारा अतिथियों का धन्यवाद अभिनंदन के साथ छात्राओं को एनएसएस कैंप के लिए आवश्यक दिशा निर्देश और नए साल की शुभकामनाएं प्रेषित की गई उक्त कार्यक्रम में विद्यालय की बरिष्ठ प्रबक्ता श्रीमती सुबोधनी जोशी कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कविता सिंह रोहिला सहयोगी श्रीमती मीनाक्षी देवली व 55 स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया |