स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी की जयंती के अवसर पर स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर मेमोरियल हॉल में उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके द्वारा किए गए जनसेवा एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी जी ने भी स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाज और क्षेत्र के विकास हेतु उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी से जुड़े वरिष्ठजनों एवं सहयोगियों ने उनके जीवन से जुड़ी स्मृतियाँ साझा कीं। जयंती के अवसर पर परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा हवन एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी का जीवन जनसेवा, सादगी और समर्पण का प्रतीक रहा है, जो सदैव क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे तथा सभी ने स्वर्गीय श्री हरबंस कपूर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।