विधायक निधि 2025–26 के तहत यमुना कॉलोनी में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण

विधायक निधि वर्ष 2025–26 के अंतर्गत आज वार्ड संख्या 33, यमुना कॉलोनी में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस विकास कार्य को माननीय विधायक देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सी.सी. सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा प्राप्त होगी तथा लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा नंदा देवी मंडल अध्यक्ष श्री सुमित पाण्डे जी, क्षेत्रीय पार्षद श्री संजय सिंघल जी, श्री अरोड़ा जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री संतोष कोठियाल जी, श्री अनुराज छेत्री जी सहित अनेक क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *