देहरादून महानगर के कांग्रेसजनों ने पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में आज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी श्री आलोक शर्मा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन पहुंचने पर बुके देकर गर्म जोशी से स्वागत किया।
श्री आलोक शर्मा ने कंाग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुटता के साथ जिस प्रकार अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित जनहित के मुद्दों पर राज्य की सोई हुई भाजपा सरकार को जगाने का काम कर रही है निश्चित रूप से उससे भाजपा का घमंड चकनाचूर हुआ है तथा हर मोर्चे पर भाजपा सरकार को मुंह की खानी पडी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी गरीबों, दबे कुचलों की लड़ाई लडते रहे हैं तथा उन्होंने निडरता से भाजपा के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लडी जिसके परिणामस्वरूप कई मोर्चों पर लोकतंत्र की जीत हुई है। इसी प्रकार उत्तराखंड में भी कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए दुबारा सत्ता प्राप्त करेगी तथा अंकिता भंडारी जैसी बेटियों को न्याय मिलेगा।
स्वागत करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, मधुसूदन सुन्द्रियाल, सुरेन्द्र रांगड, शोभाराम, शीशपाल बिष्ट, कर्नल राम रतन नेगी, मोहन खत्री सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।