अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच के आदेश के बाद दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल का बड़ा फैसला, 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान नहीं—सभी बाजार रहेंगे खुले

दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल मुख्यालय में एक बैठक हुई जिसमें 11/01/2026 को उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के साथ हुए घटना क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा सीबीआई जांच के आदेश दिए जाने के बाद दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल का कोई बंद का आह्वान नहीं हैं समस्त बाज़ार खुले रहेंगे।

हमारे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा यह फैसला लिया गया की अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच की जाएगी तो अध्यक्ष पंकज मैसोंन द्वारा कहा गया कि अब उत्तराखंड बंद का कोई औचित्य नहीं रह जाता इसलिए समस्त बाज़ार अब रोज़मर्रा की तरह ही सुचारू रहेंगे।

हमारी राज्य सरकार से माँग हैं कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय मिलना ही चाहिए जो भी इसमें लिप्त हो उस पर कड़ी से कड़ी कार्येवाही होनी चाहिए । इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, संरक्षक रवि मल्होत्रा, संरक्षक विश्वंत कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महामंत्री पंकज डीडान, संयोजक हेम रस्तोगी, संयोजक अमरदीप सिंह ( बींकू ) युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा उपाध्यक्ष मनीष फुलारा, युवा सचिव बॉबी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *