शहीद गिरीश भद्री चौक पर केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा रोजगार अधिकार कानून में बदलाव के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उपवास किया गया । उपवास से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर ग्रामीण भारत के प्रति उनकी सोच भारत की आत्मा गांवों में बसती है और भारत की उन्नति एवं प्रगति में गांवों का बहुत बड़ा योगदान है। अमर शहीद राज्य आंदोलनकारी गिरीश भद्री के स्मारक में माल्यार्पण किया । ब्लॉक अध्यक्ष ललित भद्री ने मनरेगा से ग्रामीणों को रोजगार का अधिकार दिया जा रहा था जिससे लोग लाभान्वित हो रहे थे।प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजना जिससे कोरोनाकाल में जब शहरों से लोग गांव वापस आए और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे ऐसे में मनरेगा के माध्यम से लोगों को जीवनयापन में मदद मिली ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दुर्भावना से कार्य कर रही है।कांग्रेस ने मनरेगा के माध्यम से रोजगार का अधिकार देने का कार्य किया है लेकिन सरकार गलत मंसा से मनरेगा की मूलभावना को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा किं मनरेगा के माध्यम से सौ दिन बहुत ज्यादा थे साठ सत्तर दिन से अधिक रोजगार मिला ही नहीं अच्छा होता मनरेगा की मजदूरी में बढ़ोतरी करती लेकिन सरकार की नीयत में खोट है।कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार के इस काले कानून के विरोध में क्रमबद्ध ढंग से आंदोलन किया जाएगा और जन जागरण किया जाएगा । उपवास में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रहे नवीन रमोला युवा कांग्रेस महासचिव आयुष सेमवाल नरेश सकलानी आदर्श सूद ललित थपलियाल प्रदेश सचिव गुल मोहम्मद बी डी बांठियाल अनिल उनियाल जमाल आनंद बिष्ट कमल नैनवाल आदि शामिल थे