माननीय विधायक देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर जी द्वारा विधायक निधि वर्ष 2024–25 के अंतर्गत महिला आश्रम, लक्ष्मण चौक, देहरादून में 10 किलोवाट क्षमता के ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट की आपूर्ति एवं स्थापना कार्य का विधिवत शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। इस परियोजना की कुल लागत ₹7.97 लाख है।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने कहा कि सौर ऊर्जा जैसे स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग से न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। महिला आश्रम में सोलर पावर प्लांट की स्थापना से आश्रम की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में महिला आश्रम की प्रधानाचार्या/प्रबंधक श्रीमती सविता अग्रवाल जी, आश्रम से जुड़ी महिलाएं, स्थानीय नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी श्री विमल किशोर बर्मारा सिनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर, नवीन गुसाईं जी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए माननीय विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यदायी संस्था उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) द्वारा इस परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।