नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति द्वारा मंसूरी विधानसभा वार्ड 7 कंडोली में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद डॉ. अरविन्द चौधरी ने की साथ ही डॉ. चौधरी ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना और
उनके विकास कार्यों को शीघ्र कराने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ऋषभ माता जी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील उनियाल गामा पूर्व महापौर नगर निगम देहरादून ने जरूरतमंदों के बीच पहुंच कर लोहड़ी पर्व की सौगाद के रूप में सभी को गर्म वस्त्र कंबल, ट्रैक सूट आदि बांटे । अपने श्री गामा जी को पाकर लोगों का ठिकाना न रहा । गामा जी से प्यार और सम्मान पाकर सभी लोग उन्हें अपनी – अपनी समस्याएं बताने लगे ।
श्री गामा जी ने समिति के सचिव एस पी दुबे, संयोजक विपिन नेगी आदि द्वारा प्रतिवर्ष किए जा रहे लोगों की सेवा को सराहा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुनील उनियाल गामा, अध्यक्षता डॉ. अरविन्द चौधरी, समिति के सचिव एस पी दुबे, संयोजक श्री विपिन नेगी, श्रीमती विमला नेगी , पंकज तलवार, सुरेखा और भारी मात्रा में लोगों की भीड़ मौजूद थी ।