गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था क्लेमेनटाउन देहरादून ने 49वें स्थापना दिवस पर गरीब छात्र-छात्राओं को वितरित किए कंबल

आज दिनांक 14 जनवरी 2026 पवित्र पर्व मकर संक्रांति पर गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजी) क्लेमेनटाउन देहरादून ने अपने गढ़ भवन वेल रोड़, क्लेमेनटाउन देहरादून में सभी सदस्यों के साथ संस्था के अध्यक्ष श्री ओ पी बहुगुणा और महासचिव (वर्तमान पार्षद) श्री दीपक नेगी के नेतृत्व में संस्था का 49 वां स्थापना दिवस मनाया और अमर भारती जन जाग्रति संस्था के 30 छात्र क्षात्राओं को गर्म कम्बल संस्था की तरफ से वितरित किए गये कम्बल वितरित करते समय अमर भारती जन जाग्रति संस्था के श्री सूरज छेत्री जी उपस्थित थे।

स्थापना दिवस समारोह प्रारंभ होने से पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना और सबके कल्याण हेतु हवन किया गया, साथ ही संस्था के संस्थापकों को स्मरण किया गया और जो अब हमारे बीच नहीं रहे गये उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्य क्रम के दौरान वक्ताओं ने गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था क्लेमेनटाउन के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही 14 जनवरी 1976 को स्व पंडित हरीशचंद्र जी की सद्प्रेरणा से संस्था की स्थापना को स्मरण किया गया। संस्था ने अभी तक समाजिक कार्यों के साथ ही गढ़वाल की संस्कृति, संस्कार और ख़ान पान बोली भाषा को बनाए रखने के लिए अपनी अहम् भूमिका निभाई। इसके साथ ही संस्था राष्ट्रीय स्तर पर दो बार नयी दिल्ली प्रगति मैदान में देश की समाजिक संस्थाओं के साथ अपना प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। अन्त में संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्थवाल ने सभी का धन्यवाद किया और सबको नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी।

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सभी को खिचड़ी प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल) के साथ ही संरक्षक श्री रघुनंदन सिंह रावत , संरक्षक (पूर्व अध्यक्ष) श्री सुन्दर लाल बहुगुणा, वरिष्ठ अधिवक्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) श्री ओ पी सकलानी, कर्नल आर एस बिष्ट, कर्नल वी एन पुरोहित, सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत, श्री अर्जुन सिंह गुसाईं, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, सुबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं, श्री आर सी शर्मा, श्री राजुल नौटियाल, श्री विश्व भास्कर मेन्दौला , नरेन्द्र कोटनाला, अशोक सुंदरियाल, अरुण थपलियाल, जितेन्द्र खंतवाल, बृज मोहन भण्डारी, उत्तम सिंह रौथाण , रंजन नौटियाल सभी उपस्थित थे।

अतः महोदय सभी की जानकारी हेतु हमारी यह प्रेस विज्ञप्ति अपने समाचार पत्रों में प्रकाशित करने की महान् कृपा करें। धन्यवाद।
कैप्टन आलम सिंह भण्डारी (संस्था सदस्य)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *