आज सुबह 10 बजे MKP Inter College में वहां के 100 बालिकाओं को स्वेटर वितरण का सेवा कार्य यूनेस्को क्लब दून वैली सेंट्रल के माध्यम से सम्पन्न हुआ। विद्यालय के ट्रस्टी श्री ललित बडाकोटी, क्लब के सचिव सरदार दलजीत सिंह मक्कड़, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप अग्रवाल, श्री हर्ष जैन श्री प्रेम बंसल, श्री आशीष जैन, श्रीमती मोनिका जैन श्रीमती सीमा गोयल, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सीमा रस्तोगी व अन्य शिक्षिकाएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं स्वस्ति वाचन गाया गया। क्लब की गतिविधि एवं आगामी वंदेमातरम गायन कार्यक्रम के विषय में डॉ मुकेश गोयल द्वारा जानकारी दी गईं। धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव द्वारा दिया गया।