आज खत्री सभा देहरादून, उत्तराखंड द्वारा आयोजित सेवा कार्य एवं पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय विधायक देहरादून कैंट श्रीमती सविता कपूर जी रहीं।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्रीमती सविता कपूर जी ने समाज में सेवा, एकजुटता एवं पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही खत्री सभा द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम खत्री समाज के संरक्षक श्री राजेंद्र खत्री जी के आवास पर उनकी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खत्री सभा के अध्यक्ष श्री महेंद्र खन्ना जी, महासचिव श्री के.के. ओबेरॉय जी, उपाध्यक्ष श्री संदीप सेठ जी, कोषाध्यक्ष श्री अविनाश मनचंदा जी, संरक्षक श्री राहुल टंडन जी सहित वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में हुआ।