आज प्रातः जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, माननीय केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री, भारत सरकार के उत्तराखंड आगमन पर कश्यप/निषाद समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री नीरज कुमार कश्यप, देहरादून नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद श्री सतीश कश्यप जी,श्री राम सिंह कश्यप सहित कश्यप/निषाद समाज के अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी साथीगण उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत आज ही लक्ष्मीपुर, सहसपुर मेन रोड (चकराता रोड), देहरादून स्थित नीरज कश्यप के कार्यालय पर समाज का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें माननीय मंत्री जी ने समस्त कश्यप/निषाद समाज के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से सीधा संवाद किया। बैठक में उत्तराखंड में समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, सामाजिक व विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
माननीय मंत्री जी ने समाज की सभी बातों को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि समाज से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के समक्ष रखकर उनके समाधान हेतु ठोस प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने मंत्री जी के प्रथम उत्तराखंड आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।