यह बैठक इंदिरा गांधी मार्ग स्थित माधवी शंकर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित की गई, जिसमें हिन्दू समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
बैठक में दिनांक 8 फरवरी को ब्रह्मपुरी स्थित सूर्य मंदिर छठ पार्क में आयोजित होने वाले विशाल हिन्दू सम्मेलन को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन की तैयारियों को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु हिन्दू सम्मेलन ब्रह्मपुरी–लोहियानगर, देहरादून समिति का गठन किया गया
कार्यक्रम संरक्षक के रूप में समाजसेवी अनंत सागर जी को जिम्मेदारी दी गई तथा
कार्यक्रम के संयोजक ब्रह्मपुरी के पार्षद सतीश कश्यप सहसंयोजक जसबीर सिंह सहसंयोजक कौशलेंद्र सिंह सहसंयोजक शिव प्रसाद नौटियाल जी को बनाया गया एव कोषाध्यक्ष शिवनारायण तिवारी जी सह-कोषाध्यक्ष राजाराम जी को बनाकर
सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं
बैठक में प्रमुख रूप से
डॉ. अभय जी, श्री युद्धवीर भंडारी जी, सतीश कश्यप जी, जसवीर जी, आशीष गिरी जी, अनंत सागर जी, कौशलेंद्र जी, संजीव सिंघल जी, गौरव जी, शिव नारायण तिवारी जी, नाथीराम धीमान जी, पुष्पराज ध्यानी जी, गौरव बुडाकोटी जी, महेश्वरी पंवार जी, राजराम जी, राजू गुप्ता जी, बीना भण्डारी जी, विपिन कम्बोज जी, कुसुम नैनवाल जी, नागेशगवरी जी, शिव प्रसाद नोटियाल जी, अजय भारती जी, अभिषेक जोशी, अंकित सकेसना, विवेक वर्मा, वशिष्ठ बिरला, वर्षा तलवार, मनीष भट्ट, ब्रजमोहन पटवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बताया गया कि इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग एकत्रित होकर हिन्दू एकता, सनातन संस्कृति एवं सामाजिक समरसता का संदेश देंगे
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया
हिन्दू सम्मेलन ब्रह्मपुरी–लोहियानगर,आयोजन समिति देहरादून