टिहरी स्मृति एवं विस्थापित एकता मंच की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल के नेतृत्व में मरोड़ के निवासी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हुआ पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी से भेंट कर मरोड़ा गांव को पर्यटन गांव घोषित करने की अपील की, क्योंकि मरोड़ा गांव टिहरी झील के एकदम निकट है जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं यहीं पर एक सुंदर टापू भी स्थित है जिसे व्यवस्थित कर वोटिंग पॉइंट का निर्माण किया जा सकता है, जिससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और पर्यटन को बढ़ावा, सभी लोग पुनः घर वापसी कर रहे हैं व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अपनाना चाहते हैं ,हमें पूरा विश्वास है कि आपका आशीर्वाद अवश्य मिलेगा. प्रतिनिधि मण्डल में श्री वी के बहुगुणा, किशोरी लाल डोभाल, आशीष डोभाल , कृष्णा बहुगुणा,मदन लाल डोभाल आदि लोग उपस्थित रहे।