विधायक ने की इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा। पुनर्निर्माण के दौरान परिसर में शिव मंदिर निर्माण के लिये भी बनी सहमति

विधायक खजानदास ने एमडीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण व इन्दिरा मार्केट पुर्ननिर्माण से प्रभावित दुकानदारो के साथ संयुक्त बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को ससमय गुणवत्तायुक्त नव निर्माण कार्य को पुरा करने के निर्देश दिये तथा कार्य की अत्यधिक धीमी भौतिक प्रगति पर भी रोष व्यक्त किया गया। श्री दास ने कहा कि कार्य की धीमी गति को देखकर ऐसे लगता है कि न तो कार्यदायी संस्था और एमडीडीए कार्य की निगरानी करने में दिलचस्पी ले रही हैं।

बैठक में उपस्थित अघिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा भू:तल पर तीन छतो का निर्माण किया जा चुका है और शीघ्र ही अन्य कार्य पूर्ण होने के उपरान्त सी० और डी० ब्लाॅक की 270 दुकानों का निर्माण दिसम्बर 26 तक पूर्ण कर लिया जायेगा, तथा उसके बाद द्वितीय चरण में 385 दुकानों का निर्माण किया जायेगा।

विधायक खजानदास ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि जनता के संसाधनों एवं अधिकारों पर किसी को भी डाका नहीं डालने दिया जायेगा तथा वे हर रूप में जनता एवं प्रदेशवासियों के हितो की रक्षा के किसी भी रूप में पीछे नहीं हटेगे।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण श्री वंशीधर तिवाडी, भाजपा नेता विशाल गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद रोहन चन्देल, इन्दिरा मार्केट के प्रधान श्री गुरभेज सिह, सचिव श्री जगदीश, सुरेन्द्र गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *