नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नेताजी संघर्ष समिति ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण के योगदान को किया याद

नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके द्वारा किए गए देश को समर्पित उनके योगदान पर चर्चा की

आज प्रातः 10 बजे मालवीय रोड स्थित मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम में बोलते हुए समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के वह नायक थे जिनका नाम सुन कर अंग्रेज खौफ खाते थे नेताजी ने जापान में जाकर आज़ाद हिंद फौज का गठन कर भारत से विदेशी अंग्रेजों को भगाने का कार्य किया और एक दिन अंग्रेजों को भागना पड़ा और देश आज़ाद हुआ वारसी ने कहा कि आज जो हम आज़ाद भारत में आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं ये उन्हीं महानायक की बदौलत है.

मनोज सिंघल और समाज सेवी विशाल गुप्ता ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली है हमे आजादी मिली है नेताजी सुभाष चंद्र बोस,राज गुरु,सुखदेव,भगत सिंह, अशफाक उल्लाह खां,रामप्रसाद बिस्मिल ,रोशन सिंह,खुदी राम बोस जैसे अनेकों बलिदानियों के बलिदान से देश और हमे इनको कभी नहीं भूलना चाहिए अखंड भारत बने और देश विश्व गुरु कहलाए हम सब का अपने देश के प्रति यही सपना होना चाहिए वारसी और डंडरियाल ने कहा नेताजी संघर्ष समिति तीस साल से नेताजी की जीवनी पर कभी शहर में शोभा यात्रा कभी विचार गोष्ठी कर और हर साल उनकी जयंती को मना कर उनके जीवन में उनके द्वारा किए गए देश के प्रति कार्यों पर प्रकाश डाल कर समाज के सामने ले जाने का कार्य करती आ रही है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल,प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी,समाज सेवी विशाल गुप्ता ,मनोज सिंघल,चेतना सिंघल,उत्तम,सालार वारसी,भारत सिंघल,मंगेश लता सिंघल,गुलाम मुस्तफा,संदीप गुप्ता,नितिन राठौर,दानिश नूर,इलियास कुरैशी,जय बिष्ट,पारस यादव,आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *