गर्व के पल – गौतम बॉक्सिंग संस्था के बाक्सरों का शानदार प्रदर्शन ।
महाकुंभ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गौतम बॉक्सिंग संस्था के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
लड़कियों की श्रेणी में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर
लड़कों की श्रेणी में 1 सिल्वर
मेडल जीतकर संस्था और जिले का नाम रोशन किया।
मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि —-
पदक विजेता प्रतिभावान बाक्सर ये रहे
1)अण्डर 14बालिका 46-48किलो बार वर्ग में लेंना राई ने स्वर्ण पदक जीता
2)अण्डर 19बालिका 46-48किलो भार वर्ग में राधिका मेहर स्वर्ण पदक विजेता
3) अण्डर 19 बालिका 48-50किलो भार वर्ग में सृष्टि थापा ने रजत पदक जीता
4)अण्डर 19बालिका 57-63 किलो भारवर्ग में सांची थापा स्वर्ण पदक विजेता बनी
5)अण्डर 14बालक 46-48किलो भार वर्ग में निमेश ने रजत पदक जीता
इन सभी ने रिंग पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और पांच पदक गौतम बाक्सिंग संस्था के। नाम किये ।
इस शानदार उपलब्धि पर संस्था के संस्थापक श्री ब्रिगेडियर पी.एस. गुरूंग ने इन सभी बाक्सरो को सम्मानित करते उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं ।इस अवसर पर अध्यक्ष कर्नल डी के प्रधान कोषाध्यक्ष रवि सावन, कोच नरेश गुरूंग तथा कोच विजय ठाकुर, कपिल देव और कपिल कुमार , राजेंद्र शाह , प्रभा शाह ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। गौतम बाॅक्सिंग संस्था के सभी बाक्सर कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हमारे खिलाड़ी आगे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। भविष्य के चैंपियंस को ढेरों शुभकामनाएँ