77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में देशभक्ति, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण के साथ विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर वार्ड 74 ब्रह्मपुरी के लोकप्रिय एवं जनप्रिय पार्षद श्री सतीश कश्यप जी द्वारा भारत की आन–बान–शान तिरंगा ध्वज फहराया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे प्राथमिक विद्यालय, ब्रह्मपुरी से हुई। विद्यालय परिसर में पार्षद श्री सतीश कश्यप जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक सेठी, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।
इसके पश्चात सुबह 10:30 बजे अंबेडकर पार्क, ब्रह्मपुरी में अंबेडकर सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज श्री वैभव गुप्ता जी की उपस्थिति में सामूहिक रूप से तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रपाल जी सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं सुबह 11:00 बजे ब्रह्मपुरी चौक पर ब्रह्मपुरी यूथ समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी पार्षद श्री सतीश कश्यप जी ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में ब्रह्मपुरी यूथ समिति के अध्यक्ष श्री अज्जू मंगाई की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद श्री सतीश कश्यप जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता दी है, और हम सभी का दायित्व है कि इन मूल्यों की रक्षा करें।
पार्षद जी ने आगे कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और शिक्षा, अनुशासन तथा सामाजिक जिम्मेदारी को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, सुरक्षा, शिक्षा और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है
इन सभी कार्यक्रमों में दीपक सेठी जी चंद्रपाल जी ओमी चंद जी वीरेंद्र जी कुंता देवी अजय ममगई जी कौशलेंद्र सिंह,गौरव बुडाकोटी सर्वेश कनौजिया विजय महतो, शिवनारायण तिवारी जी राजा राम जी अमित दिवाकर जी शिवानी वर्मा, विद्या बिष्ट, कुसुम नैनवाल, नागेश्वरी, अनीशा, पुष्पराज ध्यानी, विवेक वर्मा, अभिषेक जोशी, अंकित सक्सेना, अजय भारती, शिवप्रसाद नौटियाल, राजेश चौहान, गौरव बिष्ट एवं फैजान अहमद सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।