ब्रह्मपुरी क्षेत्र की सड़कों व नालियों की समस्याओं को लेकर PWD के अधिशासी अभियंता से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

आज ब्रह्मपुरी क्षेत्र में सड़कों, नालियों एवं अन्य विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता श्री नीरज कुमार त्रिपाठी से उनके कार्यालय, हरिद्वार बाइपास स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में जाकर मुलाकात की गई।

इस दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में लिखित पत्र भी सौंपा गया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों, जर्जर नालियों तथा लंबित विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को अवगत कराया गया कि बरसात एवं लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण कई स्थानों पर सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है, जिससे स्थानीय नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिशासी अभियंता श्री नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा आश्वस्त किया गया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र से संबंधित सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराया जाएगा तथा समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही तुरंत शुरू की जाएगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसी सप्ताह चमनपुरी बाजार पुलिस चौकी से बिजली घर चौक तक क्षतिग्रस्त तारकोल (डामर) वाली सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द राहत मिलेगी

मुलाकात के दौरान यह भी कहा गया कि सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुसार कराए जाएंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिलने पर संतोष व्यक्त किया गया तथा उम्मीद जताई गई कि शीघ्र ही ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *