ओल्ड नेहरू कालोनी में स्थित पार्क में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों संस्मरण उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार उनकी सोच आज भी प्रासंगिक है जिसे विश्व भर में माना जाता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी नेसंपूर्ण विश्व में गांधी जी के सत्य अहिंसा एवं मानवता का संदेश दिया ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानती है और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को जन जन तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा ) लागू किया गया जिसके माध्यम से सौ दिन के रोजगार की गारंटी दी गई जिससे देश के करोड़ो ग्रामीणों को रोजगार मिला। कोरोना काल में घर वापसी आए आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को रोजगार का लाभ मिला ।
लेकिन केंद्र सरकार की बदनीयती से मनरेगा का नाम बदल कर इसको कमजोर करने की कोशिश की जा रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। जिसके लिए ग्राम स्तर पर आंदोलन किए जा रहे हैं क्योंकि महात्मा गांधी कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है ग्रामीण क्षेत्रों का आर्थिक विकास होने से ही देश उन्नति करेगा। इस अवसर पर भास्कर गैरोला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुप्ता वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट मनीष सेनन राजेश शिवम आदि ने श्रद्धांजलि दी