आज दिनांक ०४ जूलाई २०२४ को तीन मैच खेले जाने थे लेकिन भारी बारिश व जल भराव के कारण केवल एक ही मैच खेला गया।
आज खेले गए मैच में बालाजी फुटबॉल क्लब ने नालापानी फुटबॉल क्लब को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में २-० से हराया .मैंच के शुरू होते ही टीमों ने एक दूसरे पर आक्रमण करने शुरू किये लेकिन किसी टीम को गोल करने मे सफलता नहीं मिली। मैच के २३वें मिनट मे धर्मेन्द्र ने बालाजी फुटबॉल क्लब के लिए पहला गोल दाग़ा।
एक गोल से पिछड़ने के बाद नालापानी फुटबॉल क्लब ने भी आक्रमण करने शुरू किए लेकिन कोई गोल नहीं कर सके। ४१वें मिनट मे एलबर्ट ने बालाजी फुटबॉल क्लब के लिए एक और गोल कर अपनी टीम का स्कोर २-० कर दिया, और अन्ततः मैच २-० पर समाप्त हुआ।
आज खेले जाने वाले दो मैच कल सुबह १० बजे से खेले जाऐंगे।
आज के मैच के मुख्य अतिथि श्री मानस मेंगवाल कोशाध्यक्ष क्रिकेट एसोसिएशन आफ इंडिया रहे। आज के अन्य अतिथियों में श्री पीसी वर्मा खन्तवाल, श्री बी सी राणा, श्री कुमार थापा, श्री गुरु चरण सिंह, श्री देवेंद्र सिंह गोसाई, श्री संजय चंदोला, श्री बिंदर सिंह पोटला, श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, श्री कैलाश जोशी, श्री मोहसिन खान, श्री संजीव डोभाल आदि उपस्थित रहे।
अब कल दिनांक ०६ जूलाई २०२४ को टूर्नामेंट में तीन मैच खेले जाएंगे पहला मैच बढोवाला फुटबॉल क्लब व १३वीं गढवाल राईफल के बीच सुबह १०:०० बजे व दुसरा मैच दून ईग्लस फुटबॉल क्लब व दर्शना फुटबॉल क्लब के बीच ११:३० बजे खेला जाएगा।