15 नवंबर को समिति के प्रांगण में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मां जगदम्बा के आशीर्वाद एवं समिति के परमाध्यक्ष बालयोगी श्री सर्वदास जी महाराज की सदप्रेरणा से सत्संग भवन में पिछले एक माह से चल रही श्री कार्तिक कथा का विश्राम समिति के आचार्य श्री चंद्र प्रकाश मंमगाईं जी द्वारा किया गया तत्पश्चात श्री सिंदूरिया हनुमान मंदिर के ऊपर तल पर श्री गिरिराज महाराज जी को छप्पन भोग लगाया गया साथ ही कीर्तन भी किया गया तत्पश्चात दोपहर में समष्टि भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में जरूरतमंदों को भोजन एवं कंबल आदि वितरित किए गए इस मौके पर अपार भक्त जनों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आज के इस आयोजन में श्री विश्वास डाबर , श्रीमती सविता कपूर, श्री संतोष नागपाल ने विशेष रूप से भाग लिया इस शुभ अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी, बाल सेवा दल,I T टीम एवं अपार भक्त समूह ने अपनी सेवाएं प्रदान की।